फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime accident
विवेक (फाइल फोटो)। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। पांच दिन से हैदराबाद थाने में बैठाए गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थाने से करीब सौ मीटर दूर खेत में पेड़ पर फंदा डालकर उससे लटककर आत्महत्या की है। युवक एक महिला को भगा ले गया था, पुलिस ने उसी महिला और उसके पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने मोहम्मदी मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी भगौती प्रसाद का पुत्र विवेक वर्मा (22) थाना क्षेत्र के ही एक गांव की विवाहिता को तीन महीने पहले भगा ले गया था। पुलिस ने विवाहिता के पति की तहरीर पर उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। 17 फरवरी को महिला के पति और अन्य लोगों ने प्रेमी युगल को शाहजहांपुर से लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने विवाहिता को मायके भेजकर विवेक को हिरासत में ले लिया। पांचवें दिन जब विवेक का भाई संदीप सुबह 10 बजे थाने में खाना देने आया तब पता बताया गया कि विवेक ने थाने से सौ मीटर दूर ज्वाला सिंह के खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस तब तक परिवार वालों को जानकारी दिए बगैर शव पोस्टमार्टम को भेज चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और ग्रामीणों ने हैदराबाद थाने के सामने गोला मोहम्मदी मार्ग पर दो घंटे जाम लगाया। मौके पर पहुंचे एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ आरके वर्मा और राजनीतिक दल के नेताओं के समझाने बुझाने और डीएम के न्यायिक जांच कराने का आश्वासन मिलने पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मृतक विवेक के भाई ने तहरीर दी है। महिला ने विवेक को पहले अपने प्रेम में फंसाया। बाद में महिला व उसका पति विवेक को परेशान करते थे। इस वजह से विवेक ने आत्महत्या की है। भाई की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। -पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed