{"_id":"5ff76aea8ebc3e32af7eee03","slug":"crimc-bareilly-news-bly4329228149","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख मुआवजा और नौकरी दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख मुआवजा और नौकरी दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश में लूट, बलात्कार, डकैती, चोरी आदि जैसे जघन्य अपराध बढ़े हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को पच्चीस लाख रुपये और महिला के बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए। गुरुवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल महिला के परिवार वालों से मिला। इस अवसर पर उन्होंने परिवार वालों को साथ देने का वादा किया। इस प्रतिनिधि मंडल में मौजूद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, बरेली के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, सहसवान से विधायक ओमकार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसकी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौपेंगे।
सपाइयों के जमावड़े ने लगाया जाम, एक घंटा परेशान रहे लोग
- दोपहर लगभग दो बजे जब सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल महिला के परिवार वालों से मिला तो उनके काफिले में कम से कम दो दर्जन गाड़िया शामिल रहीं। इनमें से कई के चालकों ने गांव को आने वाले मुख्य मार्ग के बीचों बीच ही अपनी गाड़िया पार्क कर दीं तथा परिजनों से मिलने चले गए। चूंकि मुख्य मार्ग महिला के घर से लगभग चार सौ मीटर दूरी पर है ऐसे में इन गाड़ियों को हटाने वाला भी कोई नहीं मिला। इसके बाद रोड पर जाम लगता चला गया, जिससे गांव की तरफ से आने वाली गाड़ियों समेत मीडिया कर्मियों की गाड़ी भी नहीं निकल सकीं। लगभग एक घंटा लोग परेशान रहे तब वहां तैनात दरोगा ने एक एक करके चालकों को बुलाकर गाड़िया हटवाई और रास्ता साफ कराया। नेतागिरी करने के चक्कर में सपाई दूसरों की परेशानी को भी नजरअंदाज करते रहे।
50 लाख का मुआवजा दे सरकार
-गुरुवार को बसपा का प्रतिनिधि मंडल भी महिला के परिवार वालों से मिला। बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जयपाल सिंह, बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, सेक्टर प्रभारी केके उपाध्याय, आरपी त्यागी, सत्यवीर गौतम, करन सिंह, सीपी सिंह, अजहर खान ने सरकार से मांग की कि परिवार वालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सदर विधायक
बदायूं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा गुरुवार दोपहर महिला के परिवार वालों से मिले। उन्होंने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ जिला स्तर, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ने में जो भी खर्चा होगा वह उसको व्यक्तिगत रूप से देने को तैयार हैं, ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले और मृतका को इंसाफ के साथ उसकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने प्रशासन व सरकार से महिला के बेटे को सरकारी नौकरी, रहने को पक्का घर और आर्थिक रूप से पच्चीस लाख का मुआवजा भी देने की मांग की।