{"_id":"5e284c4e8ebc3eeb85019877","slug":"crimc-bareilly-news-bly392978971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार की सुबह बजाज चीनी मिल के वाटर कूलिंग स्प्रे पौंड में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। जानकारी होते ही चीनी मिल अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। कई घंटों बाद आश्वासन मिलने पर परिवार वाले माने। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फैक्टरी मैनेजर का कहना है कि मृतक न तो कंपनी का और न ही संविदा कर्मचारी था, ऐसे में सवाल यह है कि फिर वह चीनी मिल के इस प्रतिबंधित स्थान पर कैसे पहुंचा।
बुधवार की सुबह चीनी मिल के अंदर वाटर कूलिंग स्प्रे पौंड जहां कुछ विशेष कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य का प्रवेश प्रतिबंधित है। पौंड में मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार का पुत्र संजीत कुमार (21) का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। जिससे मिल कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। मृतक के पिता धर्मेंद्र कुमार और भाई रंजीत कुमार बाल्मीकि के साथ डिपर इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव, एसआई शरद यादव, कुलदीप कुमार सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन जैसे ही शव सील करने की प्रक्रिया शुरू हुई मृतक के परिवार वाले मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को मिल में नौकरी देने की मांग पर अड़ गए।
कई घंटों तक चीनी मिल अधिकारी और मृतक परिवार के बीच सुलह समझौता चलता रहा। उसके बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की मौजूदगी में चीनी मिल अधिकारियों के आश्वासन देने पर परिवार वाले माने। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता धर्मेंद्र कुमार और भाई रंजीत कुमार ने बताया कि संजीत कुमार अविवाहित था, वह चीनी मिल में ठेके पर काम करता था, जो 20 जनवरी की शाम छह बजे घर से निकला था। घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
जब संजीत मिल में नहीं था कर्मचारी तो प्रतिबंधित जगह पर कैसे पहुंचा
मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की माने तो जिस स्थान वाटर कूलिंग स्प्रे पौंड में संजीत का शव मिला है। वह स्थान प्रतिबंधित है। जहां कुछ विशेष कर्मचारी ही जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार मृतक संजीत कंपनी में स्थाई या संविदा कर्मचारी नहीं था। ऐसे में सवाल यह है कि इस प्रतिबंधित जगह पर संजीत कैसे पहुंचा।
मृतक न तो कंपनी में कर्मचारी था और न ही संविदा कर्मचारी था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक स्प्रे पौंड में कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। मृतक परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
-आरके मिश्र, कारखाना प्रबंधक, बजाज चीनी
मिल के अधिकारियों द्वारा शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के परिवार वालों और मिल प्रबंधन के बीच एक लाख मुआबजा और नौकरी देने के आश्वासन पर समझौता हुआ है। परिवार ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट का निशान नहीं मिला है। शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।