फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

क्या करें, यहां तो पुलिस रिपोर्ट ही दर्ज नहीं करती

Sat, 11 Jan 2020 07:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
crimc
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में नकब लगाकर हुई दर्जनों चोरियों का खुलासा तो दूर अधिकांश मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। पीड़ितों ने अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

21 दिसंबर की रात चोरों ने गांव झाऊपुर निवासी अमरीश शर्मा के घर नकब लगाकर दो लाख की नकदी समेत 20 लाख की हुई चोरी का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है। इससे पहले भी बाबरपुर के हरिश्चंद्र, ममरी के रामगोपाल शुक्ला, सर्वेश वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, ऊंचागांव के अमित वर्मा, सहुआपुर के रामनिवास, हेमपुर के बबलू, पन्नापुर के मोहनलाल, नयागांव के रसीद, गंगापुर के अनूप कुमार, देवीदयाल के घर नकब लगाकर लाखों की चोरियां हो चुकी हैं लेकिन किसी भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। जिससे पीड़ितों का विश्वास पुलिस की कार्यशैली से उठ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि घटना वाले दिन पुलिस मौका मुआयना करने आई थी लेकिन उसके बाद से गांव झांकने भी नहीं पहुंची और कई चोरियों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पुलिस कहती है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। कुछ पीड़ितों ने डीजीपी और एसपी को शिकायत पत्र भेजकर पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही विधायक अरविंद गिरि को भी अपना दुखड़ा सुनाया है। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ का कहना है कि चोरी की कई घटनाएं संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं जबकि कुछ घटनाएं बढ़ा चढ़ाकर लिखाई गई है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed