फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

परीक्षा देकर लौट रही लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 06 Dec 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
crimc

सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, सभी को भूमाफिया बताया

विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित निजी कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही एलएलबी की छात्रा को कुछ लोगों ने बंद ईंट भट्ठे के पास दबोच लिया। चाकू के बल पर छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। उसका मोबाइल, पर्स, चेन आदि लूट ली। इस मामले में ताना इज्जतनगर में सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी को भूमाफिया बताया गया है।

बारादरी क्षेत्र निवासी छात्रा निजी कॉलेज में एलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा है। इन दिनों पीलीभीत रोड स्थित एक निजी कॉलेज में उसकी परीक्षा चल रही है। छात्रा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को जब वह परीक्षा देकर लौट रही थी तभी इज्जतनगर क्षेत्र में एक बंद ईंट भट्ठे के पास शैलू मास्टर, संजीव कनौजिया, मनोज वर्मा, राजीव कनौजिया, विदेश सिंह चौहान, प्रभात, नन्हेलाल शर्मा समेत नौ लोगों ने उसकी स्कूटी में डंडा मारकर गिरा दिया। इसके बाद चाकू के बल पर छेड़छाड़ करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की और पर्स, मोबाइल, चेन आदि लूट ली। किसी तरह वह उनके चंगुल से खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। छात्रा ने आरोपियों को भूमाफिया बताते हुए थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed