फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

दिल्ली के ट्रेवल एजेंट ने युवती को नशा देकर होटल में किया दुष्कर्म

Fri, 06 Dec 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
crimc

अरमेनिया और पेरिस में नौकरी के लिए पासपोर्ट बनवाने के बहाने लाया बरेली
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज, मामले की हो रही जांच

बरेली। बिजनौर की एक तलाकशुदा युवती ने दिल्ली के ट्रेवल एजेंट पर अरमेनिया और पेरिस में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पासपोर्ट बनवाने के बहाने बरेली के एक होटल में ले जाकर एजेंट ने नशा दे दिया और वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। चार महीने बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना सुभाषनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती का आरोप है कि अमरोहा में अकबरपुर पट्टी निवासी रविंद्र कुमार दिल्ली में ललित पार्क, लक्ष्मीनगर में ट्रेवल एजेंट का काम करता है। रविंद्र ने अरमेनिया और पेरिस में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे झांसे में ले लिया। पासपोर्ट बनवाने के नाम पर 24 जुलाई को रविंद्र उसे बरेली लेकर आया। जंक्शन के पास स्थित होटल में दोनों की आईडी लगाकर कमरा लिया और रात को खाने में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना लिया। होश आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह चुप हो गई तो आरोपी उसे लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र गया और पासपोर्ट आवेदन कराने के बाद घर छोड़ दिया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये भी ठग लिए हैं। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि होटल के रिकार्ड के अनुसार दोनों के एकसाथ ठहरने की पुष्टि हो चुकी है। जांच और कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

अश्लीलता में फंसे नाबालिग छात्र, सीए की छात्रा ने कराई रिपोर्ट

छात्रा बोली- व्हाट्सऐप पर भेजते हैं अश्लील मेसेज, मुश्किल कर दी जिंदगी
बरेली। पूर्व सहपाठी से व्हाट्सएप पर अश्लीलता करके दो व्यापारियों के बेटे फंस गए हैं। सीए की छात्रा ने दोनों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी सीए की छात्रा का आरोप है कि आलमगिरीगंज निवासी व्यापारियों के दो बेटे उसके व्हाट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजकर डिलीट कर देते हैं। पुलिस ने छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी 12वीं के छात्र हैं और अभी 12वीं में पढ़ रहे हैं। छात्रा उनकी सहपाठी रही है लेकिन फिर उनमें विवाद हो गया था।

विरोध पर हमला करके घर में किया पथराव और बिजली मीटर भी तोड़ा
बरेली। बारादरी में एक पिता ने तहरीर देकर पड़ोसी युवक से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय शोहदा परेशान करता है।

बीए में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का कहना है कि वह इंदिरानगर में कोचिंग जाती है। पड़ोसी युवक उसे रास्ते में आए दिन परेशान करता है। छत मिली होने के चलते कई बार उनके घर में भी कूद चुका है। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोस्तों के साथ बुधवार को तमंचे और डंडे लेकर हमला कर दिया। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने घर में पथराव कर बिजली का मीटर तोड़ दिया। छात्रा के पिता ने बारादरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई करके बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed