{"_id":"5de9708c8ebc3e548f557ff1","slug":"crimc-bareilly-news-bly3867843113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी के लिए बहगुल नदी पुल पर चढ़ी महिला को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी के लिए बहगुल नदी पुल पर चढ़ी महिला को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद होने नाराज महिला पहुंची थी आत्महत्या करने, पुलिस ने कराया समझौता
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। पति से विवाद के बाद एक महिला बहगुल नदी के पुल की रेलिंग पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश करने लगी। इसी दौरान हाईवे से गुजर रही पुलिस की नजर पड़ी तो उसे बचाकर पति से समझौता करा दिया गया।
कस्बे की नई कॉलोनी निवासी विमला बुधवार रात करीब आठ बजे बहगुल नदी की रेलिंग पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने बताया कि पति टिंकू ने बेवजह उसकी पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर वह खुदकुशी के लिए यहां चली आई। पुलिस ने समझाबुझाकर उसे नीचे उतारा और पति को बुलाकर दोनों में समझौता कराकर घर भेज दिया। एसओ अश्वनी कुमार ने बताया कि महिला के पति को सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा ऐसा हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।