{"_id":"5de7f15e8ebc3e54f8784a72","slug":"crimc-bareilly-news-bly3867467156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। भीरा रोड पर मंगलवार शाम ट्रक यूनियन कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसके बाद बाइक चालक अतरिया निवासी सलीम का पुत्र अलीमुद्दीन (30) ट्रक के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे बरेली ले कर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन में कोहराम मच गया। पत्नी का तो रो-रोकर बुरा हाल है।
जिस दिन पैदा हुई पुत्री, उसी दिन चल बसा पिता
जिस दिन अलीमुद्दीन की मौत हुई, उस दिन ही सुबह उसके यहां बिटिया का जन्म हुआ था। जिस घर में सुबह खुशियां मनाई जा रहीं थी वहां शाम को मातम पसर गया। अलीमुद्दीन की मौत से पत्नी किस्मतून का रोरोकर बुरा हाल है। उसके तीन और बच्चे आकिब (10), शाकिब (7) और तासिफ (3) हैं। मेहनत-मजदूरी करके अलीमुद्दीन बच्चों व परिवार का भरण पोषण कर रहा था। किस्मतून यह समझ नहीं पा रही है कि वह पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश कैसे करेगी। घर में सांत्वना देने आने वालों का तांता लगा हुआ है।