फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके बेटे ने सीएचसी स्टॉफ को पीटा, गुस्साए कर्मियों ने की तालाबंदी

Wed, 27 Nov 2019 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crimc
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सीएचसी में शव को सील कर रहे स्टॉफ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र काविवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र ने एक कर्मचारी से पीट दिया। इससे गुस्साए स्टाफ ने केंद्र पर ताला डाल दिया और सभी थाने पहुंच गए। जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र का आरोप था कि उनसे अभद्रता की गई। पुलिस पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र को भी थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बिजुआ निवासी विजय गौतम (27) पुत्र रामचंद्र बुधवार रात करीब नौ बजे इटकुटी बाजार से साइकिल से घर आते समय किसी वाहन से टकरा कर जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को अस्पताल स्टाफ सील करवा रहा था। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र भी वहां पहुंचे। वहां मौजूद फार्मासिस्ट संकटा प्रसाद का आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं मौजूदा प्रमुख के पति दाताराम और उनका पुत्र मिथलेश कुमार अंदर आए और उनसे अभद्रता करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो पीटने लगे। इधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि उनसे अभद्रता की गई। विवाद होते ही वहां भगदड़ मच गई। काफी देर हंगामा होता रहा। इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से कुछ लोगों को अपने साथ ले गयी। बाद में गुस्साया स्टाफ अस्पताल पर ताला डालकर थाने चला गया। संकटा प्रसाद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख औऱ उनके पुत्र के खिलाफ दी गई तहरीर में कहा है कि कि उनसे उस समय मारपीट गई जब वह सरकारी कार्य कर रहे थे। उनका जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप था।
विज्ञापन

अस्पताल में इमरजेंसी सेवा ठप
बिजुआ। सीएचसी में मारपीट के बाद सारे कर्मचारी विरोध में आ गए, और सीधे ताला डालकर थाने चले गए। इस बीच सेनपुर गांव के पास ट्रक और ट्रॉली के बीच हादसे में घायल को लेकर जब तीमारदार पहुंचे तो उसे एक स्टाफ नर्स ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के सामने हुई घटना
यह सारा मामला पुलिस के सामने हुआ, बताते हैं कि भीरा और बिजुआ का पूरा स्टाफ मृतक के शव को सील करा रहा था, तभी सील किए जाने वाले कक्ष में अचानक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र दरवाजा पर लात मारकर अंदर आ गए। आते ही फार्मासिस्ट संकटा प्रसाद को पकड़ लिया और मारपीट की। पुलिस कुछ समझ पाती इतनी देर में मामला काफी बढ़ गया। पुलिस ने फौरन पिता और पुत्र समेत कुछ लोगों को अपने साथं लेकर थाने लेकर चली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के फार्मासिस्ट संकटा प्रसाद गौतम की तरफ से आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों हिरासत में है। - प्रदीप सिंह, भीरा थाना प्रभारी
अस्पताल के फार्मासिस्ट से मारपीट की गई है और सरकारी कार्य मे बाधा डाली गई है।
-डॉ. अमित सिंह, प्रभारी सीएचसी, बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed