{"_id":"5dc4793e8ebc3e5b40490df0","slug":"crimc-bareilly-news-bly3831323125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी टीटीई का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी टीटीई का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल ने अमेरिकी पर्यटकों से अवैध वसूली करने के आरोपी टीटीई फरीद्र कुमार गौड़ का तबादला हाथरस कर दिया है।
28/29 अक्तूबर की रात को बाघ एक्सप्रेस से पांच अमेरिकी पर्यटक लखनऊ से काठगोदाम आ रहे थे। पर्यटकों ने 28 अक्तूबर की तारीख का टिकट ले रखा था, जबकि ट्रेन के चारबाग स्टेशन पर आने का समय रात 12:20 बजे का है। ऐसे में पर्यटकों को 28 के बजाय 29 अक्तूबर की यात्रा का टिकट लेना था। टीटीई के मना करने पर भी पर्यटक जबरन ट्रेन में बैठ गए। हरदोई स्टेशन पर पर्यटक पांच सामान्य टिकट खरीद लाए, जिसके बाद टीटीई ने पेनाल्टी की रसीद काटने के बाद उन्हें बर्थ भी दे दी। जंक्शन पर टीटीई की ड्यूटी बदलने पर दूसरे टीटीई ने अमेरिकी पर्यटकों के नाम चार्ट में न मिलने पर उनकी रसीद देखी तो पता चला कि रसीद में जितनी पेनाल्टी का उल्लेख था, उससे कहीं ज्यादा रकम पहले वाला टीटीई वसूल ले गया था। इस मामले में टीटीई को अगले दिन सस्पेंड कर दिया गया था। ब्यूरो