{"_id":"5dbc8cc98ebc3e0163090e1b","slug":"crimc-bareilly-news-bly382403289","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महीने में चार करोड़ से ज्यादा जुर्माना दिया पर नहीं किया हेलमेट लगाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीने में चार करोड़ से ज्यादा जुर्माना दिया पर नहीं किया हेलमेट लगाना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इस साल भी नवंबर शुरू होने के साथ यातायात माह का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। अब एक महीने तक परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। गोष्ठियां, जागरूकता रैलियों का आयोजन भी होगा। दूसरी ओर जिले के लोग यातायात नियमों को लेकर अब तक संजीदा नहीं हैं। जनवरी से सितंबर तक यातायात नियमों के उल्लंघन में जुर्माने की बात करें तो जिले के लोगों ने यातायात नियमों को तोड़ने पर चार करोड़ से ज्यादा का जुर्माना अदा किया लेकिन हेलमेट लगाने को आज भी तैयार नहीं हैं।
सड़क हादसों में लोगों की जान न जाए इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग यातायात नियमों का पालन कराता है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन ड्राइव करते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल, शराब के नशे में वाहन चलाने पर जुर्माना वसूला जाता है। मोटा जुर्माना भरने के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे। जनवरी से सितंबर तक की बात करें तो जुलाई में सबसे ज्यादा 29221 लोगों से बिना हेलमेट बाइक चलाने पर जुर्माना वसूला गया। नौ महीने में 20 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के साथ नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि, सितंबर में कुछ कमी आई। बिना हेलमेट 3935 लोगों से जुर्माना वसूला गया। यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन में भी धड़ाधड़ चालान, जुर्माना की कार्रवाई होती रही। इसके बावजूद अब भी सड़कों पर लोग यातायात नियमों का पालन करते नजर नहीं आते।
डीआईजी ने रैली का शुभारंभ किया
एक से 30 नवंबर तक चलने वाले यातायात माह का शुभारंभ शुक्रवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने पुलिस लाइंस स्थित रविंद्रालय में किया। इस दौरान यातायात जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली ने पुलिस लाइंस, अयूब खां चौराहा, चौपला आदि स्थानों पर भ्रमण किया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार, सीओ सिटी अशोक कुमार आदि भी रैली में शामिल रहे। यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
पुलिस नवंबर में करेगी बड़ी कार्रवाई
यूं तो नाबालिगों के वाहन चलाने और यातायात नियमों के पालन न करने पर हमेशा पुलिस कार्रवाई करती है। इसके अलावा नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। पुलिस इस दौरान बड़ा अभियान चलाएगी। लोगों को चाहिए कि वह नियमों का पालन करके तगड़े जुर्माने से बचें। - शैलेश पांडेय, एसएसपी