फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

एंटी करप्शन टीम के नाम पर फूड फैक्ट्री में जांच को पहुंचे ठग

Sat, 02 Nov 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
crimc
सीबीगंज। एंटी करप्शन यूनिट के नाम से मिलते-जुलते नाम की संस्था के कार्ड लेकर दो ठग शुक्रवार दोपहर परसाखेड़ा स्थित एक फूड फैक्ट्री में पहुंच गए। फैक्ट्री के गार्ड ने उनका परिचय पूछा तो बताया कि वह एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया से हैं। फैक्ट्री में जांच-पड़ताल को आए हैं। शक होने पर फैक्ट्री स्वामी ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा स्थित एक फूड फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर दो ठग पहुंच गए। उन्होंने जांच की बात कही तो फैक्ट्री का स्टाफ सकते में आ गया। कर्मचारियों से सूचना मिलने पर फैक्ट्री स्वामी भी पहुंच गए। फैक्ट्री स्वामी ने दोनों से बात की तो उन्हें शक हुआ। उन्होेंने यूपी-100 को सूचना दी तो पुलिस दोनों को पकड़कर परसाखेड़ा चौकी ले गई। पुलिस चौकी पहुंचने के बाद दोनों ठग फैक्ट्री स्वामी के सामने गिड़गिड़ाने लगे। एक अन्य व्यक्ति भी आ गया जो खुद को संस्था का अध्यक्ष बता रहा था। उसने भी फैक्ट्री मालिक और पुलिस से माफी मांगी। देर शाम दोनों पक्षों के बीच मामला रफा-रफा हो गया। फैक्ट्री स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोई तहरीर भी नहीं दी। थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed