{"_id":"5dacbc528ebc3e93b147d8f4","slug":"crimc-bareilly-news-bly381042442","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने चेकिंग के वक्त एचसीपी से की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने चेकिंग के वक्त एचसीपी से की मारपीट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला चौराहे पर रविवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे एचसीपी से बाइक सवार युवक ने मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को पकड़कर कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी रईस अहमद रविवार देर रात होमगार्ड धाराजीत और रामबाबू के साथ चौपुला चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तबी कचहरी की ओर से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। इनमें बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। चेकिंग के लिए इन्हें रोका तो पीछे बैठे दोनों लोग उतरकर भाग गए। बाइक चला रहे युवक से हेलमेट न लगाने का कारण पूछा तो वह रईस के साथ गालीगलौज करने लगा। मारपीट करते हुए उनके मोबाइल को फेंकने लगा। चिल्लाने लगा कि उसका नाम समीर है। कहा कि बरेली में रहोगे तो जान से मार दूंगा। रईस ने बताया कि उन्होंने स्टाफ की मदद से समीर को पकड़ लिया। देर रात रईस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।