{"_id":"5dacbc1e8ebc3e012d681769","slug":"crimc-bareilly-news-bly381038167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांसरों का नोट बटोरते वीडियो वायरल हुआ तो बंद कराई रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसरों का नोट बटोरते वीडियो वायरल हुआ तो बंद कराई रामलीला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। थाना क्षेत्र के जाम गांव में नोट बटोरती डांसरों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रामलीला ही बंद करा दी। मौके पर भगदड़ मची तो डांसरों ने पड़ोस के घरों में शरण ली।
गांव में कई दिन से रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार को मंचन का आखिरी दिन था। आयोजकों व कलाकारों ने शनिवार रात मंचन निपटने के बाद डांसरों को स्टेज पर बुला लिया। डांसरों ने अश्लील नृत्य करने के साथ ही पब्लिक के बीच में लुटाए जा रहे नोट उठाना भी शुरू कर दिया। इससे मौके पर काफी गहमागहमी हो गई। चूंकि रामलीला कमेटी चयन को लेकर खासी राजनीति रही थी, इसलिए चर्चा है कि दूसरे गुट ने डांसरों का रुपये लूटते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस को भी वीडियो भेज दिया गया। देर रात थाना पुलिस जीप से मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने तत्काल ही स्टेज हटवा दी और मेला खत्म करा दिया। मेले में मौजूद असामाजिक तत्व मिनटों में निकल लिए। डांस पार्टी बंद न होने से मेला एकाध दिन और चल सकता था, पुलिस की सख्ती से इसे खत्म कर दिया गया।