{"_id":"5dacbc4f8ebc3e017b4c0d4a","slug":"crimc-bareilly-news-bly381021582","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग जूता कारीगर ने दुकान में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग जूता कारीगर ने दुकान में फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग जूता कारीगर ने दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की वजह तंगी और जरूरत से ज्यादा कर्ज बताया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव साथ ले गया।
चावड़ निवासी 50 वर्षीय शिवस्वरूप पीरबहोड़ा में दुकान चलाकर जूतों की मरम्मत करते थे। कई बार वह दुकान में ही सो जाते थे। शनिवार रात वह घर नहीं लौटे तो रविवार सुबह परिवार को उनका शव दुकान में कुंडे पर अंगोछे के सहारे लटका मिला। बेटे राहुल ने पुलिस को सूचना दी। इज्जत नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। परिवार और बस्ती के काफी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। एक रिश्तेदार ने बताया कि उनके तीन बेटे राहुल, रोहित और मोहित हैं। शिवस्वरूप ने कर्ज ले रखा था जिसका काफी ब्याज हो गया था। दुकान की आमदनी न के बराबर थी। इससे वह अवसाद में रहते थे। शायद इसीलिए उन्होंने जान दे दी। बेटे राहुल ने कहा कि वह लोग कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने जिद की तो पोस्टमार्टम करा लिया।