फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

लाखों का जेवर लेकर युवती प्रेमी संग भागी

Mon, 21 Oct 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती घर में रखा लाखों रुपये का जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग भाग गई। परिजन के मुताबिक युवती ससुराल से आई अपनी बहन तक का कीमती सामान साथ ले गई। एसएसपी के आदेश पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का इलाके के ही नईम से प्रेम संबंध थे। इसके चलते युवती बीते बुधवार को प्रेमी संग घर से भाग निकली। परिजन ने बताया कि वह बाजार से सिलाई-कढ़ाई का सामान खरीदने के बहाने निकली थी।
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के गार्ड पर दबंगों ने किया हमला
बरेली। लोन न चुकाने पर एक फाइनेंस कंपनी ने बंधक जमीन पर कोर्ट और पुलिस की मदद से कब्जा वापस लेकर एक गार्ड तैनात किया तो दबंगों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस स्थित आधार फाइनेंस कंपनी ने कुछ समय पहले इज्जतनगर के गांव बिहारमान नगला निवासी यामीन खां, जैनुल खां, तजम्मुल खां और रईस मियां को गांव में स्थित कुछ जमीन के लिए लोन दिया था। लेकिन लोग नहीं चुकाने पर कंपनी ने कोर्ट और पुलिस की मदद से 17 सितंबर को कब्जा वापस ले लिया। फिर देखभाल के लिए एक गार्ड दिलीप कुमार को तैनात कर दिया। उनके मुताबिक 23 सितंबर को देर रात दबंगों ने इकट्ठा होकर सो रहे गार्ड के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दबंग धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


बाइक बेचने के नाम पर युवक से हजारों की ठगी
बरेली। सैन्य कर्मी बनकर बाइक बेचने के नाम पर ठगों ने एक युवक के हजारों रुपये हड़प लिए। पीड़ित के मुताबिक ठग ने अपना ट्रांसफर होने की बात कहकर बाइक का सौदा किया था। एसएसपी के आदेश पर ठग के खिलाफ इजज्तनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर की बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी राम अवतार ने 16 सितंबर को ऑनलाइन एक बाइक का एड देखकर विक्रेता से 45 हजार में उसका सौदा तय किया था। उनके मुताबिक विक्रेता खुद को सैन्य कर्मी बताकर ट्रांसफर होने के कारण बाइक बेचने की बात कर रहा था। उसके कहने पर उन्होंने पहले विक्रेता के अकाउंट में करीब सात हजार रुपये डाले। फिर डिलीवरी चार्ज साढ़े 28 हजार रुपये भेजा। इसके बाद विक्रेता ने और 18 हजार रुपये डालने की बात की तो वह ठगी को समझ गए और इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed