फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

बरेली के मौलाना ने की कमलेश तिवारी के हत्यारों की मदद

Mon, 21 Oct 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्यारों की बरेली के एक मौलाना के मदद करने का इनपुट जांच एजेंसियों को मिला है। बताया जा रहा है कि किला के मलूकपुर इलाके में रहने वाला यह मौलाना भी हाल ही में रईसों की फेहरिस्त में शामिल हुआ है। उसी ने कमलेश तिवारी के हत्यारों का बरेली में इलाज कराया और फिर यहां से निकलने में भी उनकी मदद की। एसटीएफ और दूसरी जांच एजेंसियां हत्यारों की तलाश के साथ उनके मददगार की भी पहचान करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद हत्यारे शुक्रवार रात बरेली पहुंचे थे। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक रात में बरेली रुककर वह सुबह गाजियाबाद की ओर निकल गए। अभी तक की छानबीन में पता चला कि हत्यारे सुबह किसी ट्रेन से बरेली से निकले लेकिन यह पता नहीं लग पाया कि लखनऊ से उनके बरेली आने का माध्यम क्या था। हत्यारे बरेली में किसी होटल में रुके या अपने मददगार के घर, इसकी भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि रात में हत्यारों ने बरेली में ही रुककर खाना खाया और आराम किया। सूत्रों के मुताबिक रविवार को जांच एजेंसियों और एसएसपी को किसी ने गुमनाम पत्र भेजकर सूचना दी कि मलूकपुर के एक मौलाना ने बरेली में हत्यारोपियों की मदद की थी। इस मौलाना के आतंकी संगठनों से भी संपर्क होने का दावा किया गया है। यह भी कहा गया है कि दो साल में ही इस मौलाना ने काफी पैसा अर्जित किया है। पुलिस और जांच एजेंसियाें पत्र में दिए गए इनपुट के आधार पर गोपनीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस ने बरेली आकर तलाशा लिंक
शनिवार रात लखनऊ पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में यहां आई थी और फिर नए इनपुट के बाद गाजियाबाद की ओर निकल गई। स्थानीय एजेंसियां आरोपियों के बरेली कनेक्शन की जांच कर रही हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। चर्चा रही कि बरेली के किसी निजी अस्पताल में एक बदमाश ने चाकू चलाते वक्त अपने हाथ में लगी चोट का एक्सीडेंट बताकर इलाज भी कराया था। हालांकि रविवार को काफी छानबीन के बाद भी एसटीएफ उस अस्पताल और डॉक्टर का सुराग नहीं खोज पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के बरेली में इलाज कराने और स्थानीय स्तर पर उनके किसी मददगार के बारे में अभी कोई ठोस इनपुट नहीं है। एसटीएफ ने भी इस बारे में खुच नहीं बताया है। हालांकि छानबीन करा रहे हैं, कुछ पुष्टि हुई तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed