फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार पोल से टकराकर पीआरवी से भिड़ी, दो की मौत

Fri, 11 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली-सिरौली। सिरौली-अलीगंज रोड पर खतरनाक मोड़ कई लोगों की जान ले चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार खामोश हैं। बृहस्पतिवार रात बड़ा गांव की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहले पोल से टकराई और फिर शिवपुरी पुलिस चौकी के बाहर खड़ी पीआरवी से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवकों के अलावा दो सिपाही और पीआरवी का ड्राइवर घायल हुए हैं। सभी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र में शिवपुरी चौकी मोड़ बेहद खतरनाक है। अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। बृहस्पतिवार रात सिरौली के गुड़गांव निवासी ड्राइवर विनोद अपने मालिक प्रदीप गुप्ता की ब्रीजा कार लेकर गांव लौट रहे थे। साथ में उनके दोस्त राहुल, बबलू और श्यामवीर भी थे। लौटते वक्त शिवपुरी मोड़ पर कार रफ्तार अधिक होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और पोल से जा टकराई। इसके बाद चौकी के बाहर खड़ी पीआरवी 0209 से जा भिड़ी और फिर पलट गई। चौकी के बाहर खड़े सिपाही विजय यादव, इंद्रजीत और पीआरवी चालक लल्लन मियां भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर आई। यहां डॉक्टरों ने राहुल और श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सभी का आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed