फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cricketer mohammed shami wife hasin jahan meet ADG, allegation imposed on police

एडीजी से मिली हसीन जहां, कहा- नाइटी में ही कमरे से खींचकर ले गई पुलिस, सीओ रामपुर को जांच का आदेश

Thu, 02 May 2019 02:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/ मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/ मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 May 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
cricketer mohammed shami wife hasin jahan meet ADG, allegation imposed on police
एडीजी से मिलीं हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां के साथ डिडौली थाने की पुलिस की कथित बदसलूकी और बेवजह हिरासत में रखने के मामले की जांच सीओ रामपुर करेंगी। हसीन की शिकायत पर बुधवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने यह आदेश दिया है। हसीन ने आरोप लगाया था कि थाने के दो सब इंस्पेक्टरों ने रात 12 बजे उन्हें हाथ पकड़कर उनके कमरे से बाहर खींच लिया था। यह भी परवाह नहीं की कि वह उस समय नाइटी पहने हुई थीं। ऐसी ही हालत में पुलिस उन्हें थाने ले गई।

विज्ञापन


हसीन जहां मंगलवार को बरेली पहुंचकर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मिली थीं। बुधवार को फरहत उन्हें साथ लेकर एडीजी से मिलीं। हसीन ने एडीजी को दी शिकायत में कहा है कि वह 28 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे बेटी आयशा और मेड के साथ सहसपुर में अपने पति शमी के घर पहुंची थीं। उनके ससुराल वालों ने शमी को फोन किया तो एक घंटे बाद ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की जिसके बाद वह बेटी के साथ अपने कमरे में चली गई। रात करीब 12 बजे जोर-जोर से पीटकर जबरन दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खोलते ही थाने के एसएचओ देवेंद्र कुमार और एसआई केपी सिंह उनका हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगे, उनका मोबाइल भी छीन लिया। वह कपड़े बदलने को कहती रहीं लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें नाइटी में ही खींचकर जीप में बैठा लिया और डिडौली थाने ले आए। 
विज्ञापन


हसीन ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ देर बाद उन्हें और उनकी बेटी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनसे जबरन एक पेपर पर अंगूठा लगवा लिया। पुलिस वालों ने उनके साथ गालीगलौज भी की। उन्हें बेटी के साथ अपराधियों की तरह एक कोठरी में बंद कर दिया। अगले रोज शांति भंग करने के आरोप में चालान काटकर एसडीएस के सामने पेश किया जहां से उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया। हसीन ने एडीजी को बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई उनके पति और ससुराल वालों के कहने पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीन के आरोप सच, न्याय की लड़ाई लड़ेंगे
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी का कहना है कि हसीन की लड़ाई सही है। वह न्याय मिलने तक हसीन के लिए लड़ाई लड़ेंगी। हसीन के साथ उसकी बेटी के भी भविष्य सवाल है। उन्होंने बताया कि एडीजी से मिलकर हसीन ने सारी बात बता दी है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस-प्रशासन का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।


एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि, शमी की पत्नी हसीन जहां फरहत नकवी के साथ बुधवार को मुझसे मिलीं। अमरोहा पुलिस के खिलाफ शिकायत की है। जांच अमरोहा पुलिस को न सौंपकर रामपुर की सीओ को दी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed