{"_id":"65b194a82e3fd2c7d70aefaa","slug":"craze-for-research-increased-15-times-more-applications-than-seats-bareilly-news-c-4-noi1138-331624-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोध का बढ़ा क्रेज, सीटों के सापेक्ष 15 गुना आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोध का बढ़ा क्रेज, सीटों के सापेक्ष 15 गुना आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। युवाओं में शोध का क्रेज बढ़ रहा है। इधर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद शोध करने के लिए छात्र विवि का रुख कर रहे हैं। रुविवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। यहां उपलब्ध 200 सीटों के सापेक्ष 3,000 आवेदन आए हैं।
शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि नेट और जेआरएफ पास करने वाले छात्रों को बिना परीक्षा के ही शोध के लिए प्रवेश दिया जा चुका है। इसके बाद पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 10 से 14 जनवरी तक तिथि निर्धारित की गई थी। इसमें विवि को 200 सीटों के सापेक्ष 3,000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, यानी इस बार एक सीट पर 15 लोगों ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष करीब 1,800 आवेदन ही आए थे। विवि में आठ विदेशी छात्रों ने भी प्रवेश लिया है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही है। 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच की तिथि प्रस्तावित की गई है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत उत्तर पुस्तिका दिखाने की समय सीमा तय कर दी गई है। अब छात्र परीक्षा परिणाम आने से एक माह के भीतर आवेदन कर सकेंगे। इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि स्नातक, परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी होने के एक माह के अंदर आरटीआई के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका देखने के लिए प्रार्थना पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षाफल घोषित होने का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अब तक परीक्षा परिणाम आने के बाद कई महीनों तक छात्र आरटीआई दाखिल करते थे।