{"_id":"68a63d20f3d1000fce0d81b2","slug":"cracks-appear-in-the-bridge-built-two-months-ago-at-a-cost-of-rs-458-crore-travel-in-danger-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105171-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो माह पूर्व 4.58 करोड़ की लागत से बने पुल में दरार, खतरे में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो माह पूर्व 4.58 करोड़ की लागत से बने पुल में दरार, खतरे में सफर
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1लाईखेडा गांव के बहगुल नदी पर बने पुल के एक साइड मे आई दरार
- फोटो : Samvad
नवाबगंज। 4.58 करोड़ की लागत से बने लाइखेड़ा पुल पर सड़क के किनारे का हिस्सा धंस गया। आरसीसी से बनी रेलिंग की दीवार और डामर की सड़क के बीच लंबी दरार नजर आ रही है। खतरे को देखते हुए भारी वाहन चालक इस मार्ग से गुजरने से डर रहे हैं।
पुल पर वाहन चलते हुए अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीण ने पुल के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
तहसील नवाबगंज के लाइखेड़ा में बह रही बहगुल नदी पर दो माह पहले ही पुल का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि लाइखेड़ा गांव में अंग्रेजों के जमाने में बने बहगुल नदी पर बेहद जर्जर और संकरे 3़. 75 मीटर चौड़े और 30 मीटर लंबे बने पुल से अब तक लोग गुजर रहे थे। पुल के दोनों ओर रेलिंग टूटने और जर्जर होने से हादसों का खतरा था। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को देखते हुए पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी। बहगुल नदी पर गांव से 500 मीटर की दूरी पर पुल के निर्माण को वर्ष 2023 में टेंडर जारी हो गए।
विज्ञापन
शासन से चार करोड़ 58 लाख 92 हजार रुपये मिले, जिससे सात मीटर चौड़े और 40 मीटर लंबी पुल वर्ष 2024 तक बनने थे। लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण जून तक पूर्ण कर जनता को सौंप दिया। यह पुल दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। इसके अलावा यह पुल अन्य रास्तों को भी जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन एक हजार लोग गुजरते हैं। गांव गुरगावा के किसान सतेंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने मानक के अनुसार पुल का निर्माण नहीं किया है। पुल में बढ़ती दरार को लेकर ग्रामीणों ने भारी वाहनों के साथ पुल से गुजरना बंद कर दिया है। संवाद
--
जानकारी मिली है कि नव निर्मित पुल रेलिंग की ओर धंसने लगा है, जिसमें दरार बढ़ती ही जा रही है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा दी है। अधिकारियों ने इसे शीघ्र ठीक करने का आश्वासन दिया है। यदि विभाग ने मरम्मत नहीं कराई तो शासन में शिकायत कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
-डाॅ. एमपी आर्य, विधायक
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। अभी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-उदित पवार, एसडीएम नवाबगंज
आरसीसी और डामर के बीच ज्वाइंट पर नए निर्माण में पहली बारिश होने पर इस तरह की दरार आती है। यह स्वाभाविक है। इसे हमने दिखवा लिया और ठीक कराएंगे। तब तक वाहनों को कोई खतरा नहीं है। आवागमन जारी रखे। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग