फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crackdown on organized gangs tightened, report filed under Gangster Act

Bareilly News: संगठित गिरोह पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on organized gangs tightened, report filed under Gangster Act
मीरगंज। इलाके में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय संगठित गिरोह के खिलाफ मीरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में रविवार को मामला दर्ज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर की टीम द्वारा क्षेत्र में किए गए भ्रमण और बीट कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर यह पुष्टि हुई कि 36 वर्षीय असगर अली उर्फ गुड्डू निवासी जोगी नवादा इस गिरोह का सरगना है। उसके साथ गैंग के सदस्य आदिल, उस्मान अली, शबा और नूरी लंबे समय से आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


थाना मीरगंज में दर्ज लूट के एक मामले में गिरोह के सदस्यों के नाम सामने आने पर 9,000 रुपये की बरामदगी भी की गई थी। गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ था और लोग इनके खिलाफ कार्रवाई करने या गवाही देने से कतराते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed