फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cow skin found in sack

रामपुर हाइवे पर बोरे में बंधी मिलीं जानवरों की खाल

Sat, 24 Sep 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:09 AM IST
सार

रामपुर हाईवे पर डाकघर के पास एक खंडहर में बोरे में लाश होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जानवरों की खाल बरामद हुई।सीबीगंज के भी कई गांव पशु तस्करी के लिए बदनाम सीबीगंज के कई गांव पशु तस्करी के लिए बदनाम हैं।इसके अलावा बंडिया, बिधौलिया गांव में भी पशु तस्करी के मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
cow skin found in sack

विस्तार

सीबीगंज। रामपुर हाईवे पर डाकघर के पास एक खंडहर में बोरे में लाश होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जानवरों की खाल बरामद हुई। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से बोरे की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस को संदेह है कि पशु तस्करों ने कटान करने के बाद जानवरों की खाल बोरे में भरकर हाइवे किनारे पर फेंकी है। पूछताछ में लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही बोरे को देखा था लेकिन शुक्रवार को बदबू आने पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि खाल कौन से जानवर की यह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। सीबीगंज इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि बोरे को खुलवा कर देखा गया है। उसमें मृत जानवरों की खाल भरी हुई है। जांच कराने के बाद ही पता चलेगा कि बरामद हुई खाले कौन से जानवर की है।
विज्ञापन

सीबीगंज के भी कई गांव पशु तस्करी के लिए बदनाम
सीबीगंज के कई गांव पशु तस्करी के लिए बदनाम हैं। इसमें सबसे पहला नाम तिलियापुर का आता है। यहां से बड़े पैमाने पर पशु तस्करी के मामले पूर्व में सामने आए हैं। इसके अलावा बंडिया, बिधौलिया गांव में भी पशु तस्करी के मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। इज्जतनगर और भोजीपुरा में बड़े पैमाने पर पशु तस्करी के मामले सामने आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed