फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow dung cakes are being kept in compost pit at a cost of Rs 60 thousand.

Bareilly News: 60 हजार रुपये की लागत से कंपोस्ट पिट में रखे जा रहे उपले

Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cow dung cakes are being kept in compost pit at a cost of Rs 60 thousand.
शेरगढ़। कम्पोस्ट पिट काफोटो।
शेरगढ़। विकास खंड के गांव ढकिया डाम में तकरीबन 60 हजार रुपये की लागत से बनाए गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंपोस्ट पिट विभागीय लापरवाही के चलते अपनी बदहाली की दास्तां सुना रहा है। यहां अब उपले रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कंपोस्ट पिट में गांव से गीला व सूखा कूड़ा डालने के लिए बनाए गए थे। लेकिन विभाग की उदासीनता के शिकार हुए उक्त कंपोस्ट पिट नमूने के लिए खड़े है, जबकि उक्त पिट से ग्राम पंचायत को टैक्स के रूप में लाभ मिलता और स्वयं सहायता समूह को भी रोजगार मिलता। लेकिन ग्राम पंचायत में सरकारी धनराशि गांव में पिट के लिए खर्च तो कर दी गई। लेकिन उसका कोई सदुपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यहां तक कि लोगों ने उक्त पिट पर लकड़ी व उपला रखे दिए है। छह वर्षो से तैयार पिट आज भी ज्यों की त्यों बना खड़ा है। स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाया जा रहा है। एडीओ पंचायत राजीव शर्मा ने बताया कि सचिवों व प्रधानों को निर्देशित कर दिया गया है। सफाई कराके कमियां दूर की जाएंगी। कंपोस्ट पिट को सुचारू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed