{"_id":"669f02a6d8d853ec5a0aa5f4","slug":"cousin-dies-after-coming-to-ht-line-shift-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100490-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एचटी लाइन की चपेट में आने से चचेरे-तहेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एचटी लाइन की चपेट में आने से चचेरे-तहेरे भाई की मौत
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्य करते वक्ते एचटी लाइन की चपेट में आकर चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत हो गई।
ग्राम सेंधा निवासी पंकज पुत्र शंकर लाल (26) व गिरधारी पुत्र लेखराज (29) बुधवार को बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव परा निवासी एक ठेकेदार के साथ नेवादा कौशांबी सराय अकिल थाना क्षेत्र के गांव घोसिया में ओवरहेड टैंक में काम करने गए थे। रविवार को काम करते समय लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई। इससे पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें पंकज व गिरधारी की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन सोमवार को शाम तक मृतकों का शव गांव नहीं पहुंचा। पंकज के पिता शंकरलाल ने बताया कि पंकज पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। अभी उसकी शादी की बात चल रही थी। मां चंद्रकली के साथ बहन रीना व ममता का रो-रोकर हाल बेहाल है।
वहीं, गिरधारी के पिता लेखराज ने बताया कि वह मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। गिरधारी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। गिरधारी की दिव्यांग पत्नी लता का रोकर हाल बेहाल है। संवाद