{"_id":"62cc917dbfea22728e139a90","slug":"court-marriage-on-fake-aadhar-card-bareilly-news-bly4910823134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के घर न जाने की जिद पर अड़ी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के घर न जाने की जिद पर अड़ी किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जाली आधार कार्ड बनवाकर प्रेमी के साथ शादी करने वाली किशोरी अपने पिता के घर जाने को तैयार नहीं हैं। बाल कल्याण समिति के सामने उसने कहा कि उसके बालिग होने में सिर्फ छह महीने बाकी है। तब तक के लिए उसे अनाथालय भेज दिया जाए। इसके बाद वह अपने पति के ही घर जाएगी।
मीरगंज इलाके की साढ़े 17 साल की किशोरी ने पिछले दिनों बालिग होने का जाली आधार कार्ड बनवाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। पुलिस ने उसे बरामद किया तो पता चला कि उसने खुद को बालिग दिखाने के लिए जाली आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद उसे अनाथालय भेज दिया गया था। सोमवार को उसकी दोबारा बाल कल्याण समिति के सामने पेशी हुई।
इस दौरान किशोरी उसे 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक अनाथालय में ही रहने की जिद पर अड़ी रही। उसने कहा कि वह बालिग होने के बाद अपने पति के साथ ससुराल जाना चाहती है। उसने बताया कि उसके पिता उसकी शादी मामा के साथ कराना चाहते हैं। वह पहले से ही शादी कर चुकी हैै इसलिए अब उसे कहीं और नहीं जाना है। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार उसे अनाथालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
खोली पोल, बोली- अनाथालय में मिलने आते थे ससुराल वाले
किशोरी ने बाल कल्याण समिति के सामने अनाथालय प्रबंधन की पोल भी खोल दी। उसने कहा कि वह कुछ दिन अनाथालय में रही है। वहां रहना उसे अच्छा लगा है। अनाथालय में उसके ससुराल वाले भी उससे मिलने आते थे और उसके लिए कपड़े और फल बगैरह भी लाते थे। बाल कल्याण समिति ने बगैर अनुमति लिए किशोरी को बाहरी लोगों से मिलाने पर आपत्ति जताते हुए निर्देश दिया कि भविष्य में उसे बगैर अनुमति किसी से न मिलाया जाए।