फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

बार चुनाव: घनश्याम और अमर भारती फिर जीते

Wed, 18 Dec 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
court
बार चुनाव: घनश्याम और अमर भारती फिर जीते - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में घनश्याम शर्मा और अमर भारती की जोड़ी को एक बार फिर जीत हासिल हुई है। रिजल्ट जारी होते ही जूनियर वकीलों ने ढोल पर डांस करके अपनी खुशी जताई। यहां बता दें कि घनश्याम शर्मा अध्यक्ष पद पर चौदहवीं बार और अमर भारती सचिव पद पर तेरहवीं बार जीते हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी अमर भारती ने वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी को 78 वोट से हरा दिया। अमर भारती को 991 मत मिले, जबकि वीपी ध्यानी को 913 वोट मिले। सचिव पद के तीसरे प्रत्याशी नीलकांत पाठक को मात्र नौ वोट ही मिले। अध्यक्ष पद पर जीते घनश्याम शर्मा को 778 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 678 वोट मिले। अनिल माथुर को 241 और नीरज शर्मा को 202 वोट हासिल हुए। इस तरह घनश्याम शर्मा 110 वोटों से विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार निम 634 वोट हासिल करके विजयी रहे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार शर्मा को 520 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर शेर सिंह मात्र 15 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 664 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय शर्मा को 649 वोट हासिल हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर गुप्ता विजयी रहे। उनको 1134 वोट मिले।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रूपेश कुमार जीते, संयुक्त सचिव पद प्रशासन के पद पर ललित कुमार सिंह विजयी रहे। कोषाध्यक्ष के पद पर जयपाल सिंह को 818 वोट हासिल होने पर विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर श्रीमती अर्पिता, अजय कुमार मौर्या, अमित कुमार, अमर सिंह व श्रीमती रीता बिल्हाटिया और अनूप सिन्हा चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतों की गिनती सुबह दस बजे से शुरू कर दी गई थी। अध्यक्ष और सचिव पद के मतों की गिनती सबसे अंत में हुई। इन दोनों पदों पर नतीजा शाम सात बजे घोषित किया गया। इसके बाद ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। जूनियर वकीलों ने ढोल के साथ डांस भी किया।

सकारात्मक विचारों की जीत हुई: घनश्याम शर्मा
बरेली। अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद घनश्याम शर्मा ने कहा कि उनकी जीत सकारात्मक विचारों की जीत है। बोले, अपने कार्यकाल में उन्होंने जो विकास का काम किया है उसे जारी रखा जाएगा। जूनियर वकीलों की समस्याओं के लिए विशेष प्रयास करने की भी बात उन्होंने कही।


सम्मान और व्यवहार की जीत है: अमर भारती
बरेली। जीतने के बाद अमर भारती ने कहा कि यह जीत उनके व्यवहार और अधिवक्ताआें को दिए जाने वाले सम्मान की जीत है, जिसे बार के सदस्यों ने उन्हें वापस किया है। उन्होंने कहा की बार में विकास का कार्यक्रम सतत रूप से जारी रहेगा। जूनियर वकीलों के लिए मार्डन लाइब्रेरी की स्थापना जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed