फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   couple killed as Canter and tempo collide on Bypass in Bareilly

Bareilly News: बड़ा बाइपास पर कैंटर और टेंपो की टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटी समेत दो घायल

Sun, 30 Nov 2025 07:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 07:56 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात बड़ा बाइपास पर हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे टेंपो को कैंटर से टक्कर लग गई, जिससे टेंपो में सवार दंपती की मौत हो गई। उनकी बेटी और चालक घायल हो गया। 

विज्ञापन
couple killed as Canter and tempo collide on Bypass in Bareilly
घटनास्थल पर खड़ा कैंटर और क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बड़ा बाइपास पर शनिवार रात 11 बजे तेज रफ्तार कैंटर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे टेंपो सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती की बेटी और टेंपो चालक घायल हो गए। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अहलादपुर चौकी क्षेत्र में पटेल ढाबे के सामने टेंपो सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। इससे टेंपो में बैठीं सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी सरिता सिंह (44 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति पंकज सिंह, 12 साल की बेटी अंशिका व टेंपो चालक सिद्धार्थनगर के ही निवासी जाहिद घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। रास्ते में पंकज सिंह की भी मौत हो गई। अंशिका व जाहिद का उपचार चल रहा है। दंपती के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ऑटो को घसीटने की चर्चा
पुलिस की जांच में पता लगा कि पटेल ढाबे के पास एक बरातघर में शादी समारोह था। यहीं से निकलकर यह परिवार घर जा रहा था। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर के अगले हिस्से में टेंपो फंस गया। इस स्थिति में वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। हालांकि, इंस्पेक्टर ने ऐसे घटनाक्रम की जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, युवक की गई जान
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में चचेरे भाई की शादी की खुशियों के बीच तहेरे भाई की मौत की खबर आई। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि कार का चालक गंभीर घायल हो गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर अंगूरी गांव निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि उनके भतीजे 32 वर्षीय देवेश कुमार सिंह शुक्रवार को किसी काम से कार चालक बबलू के साथ बरेली गए थे। लौटते समय महेशपुर फाटक के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर से टकराई और देवेश की मौत हो गई, जबकि बबलू गंभीर घायल हो गया।

सुधीर ने बताया कि देवेश के चचेरे भाई हर्ष की शादी है। शुक्रवार देर रात जब देवेश की मौत की सूचना आई तो घर में हर्ष की शादी का हल्दी कार्यक्रम चल रहा था। एक साल पहले ही देवेश की हरदोई निवासी आकांक्षा से शादी हुई थी। देवेश दो भाइयों में बड़े थे और नवाबगंज में इफको खाद केंद्र पर प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed