{"_id":"6adaab9eed00ef421e0978b5","slug":"couple-flees-after-swindling-crores-from-50-people-in-bhojipura-bareilly-news-c-4-1-bly1039-993596-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भोजीपुरा में 50 लोगों से करोड़ों की ठगी कर दंपती भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भोजीपुरा में 50 लोगों से करोड़ों की ठगी कर दंपती भागे
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक दंपती ने प्लॉट दिलाने और बीसी कमेटी में निवेश के नाम पर दोगुना कमाने का लालच देकर करीब 50 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। इसके बाद दंपती अपने घर में ताला लगाकर भाग गए। पीड़ितों ने बुधवार को भोजीपुरा थाने में तहरीर दी है।
दंपती सात वर्ष पहले भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी में किराये के मकान में रहने आए थे। महिला मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी। उसने भोजीपुरा के लोगों से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद महिला ने प्लॉट दिलाने और बीसी जमा करने के नाम पर लोगों से रुपये लिए। विश्वास जमाने के लिए शुरुआती दौर में उसने कुछ लोगों को ब्याज सहित रुपये वापस भी किए। महिला और उसके पति ने व्यापारियों, ठेला लगाने वालों सहित कई लोगों को अपने झांसे में लिया। पीड़ितों के मुताबिक, दंपती ने करीब 40 करोड़ रुपये एकत्र किए। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो वे टालमटोल करते रहे। इस दौरान दंपती ने पीपलसाना चौधरी में दो मकान भी खरीद लिए। दबाव बढ़ने पर दंपती तीन-चार दिन पहले मकान में ताला लगाकर चले गए। तहरीर देने वालों में विकास श्रीराम, नरेश पाल, संतोष कुमारी, पूनम, अनीता रानी, कुंदन देवी और सुनील चंद्रभान रहे।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि जांच कर आख्या एसएसपी कार्यालय भेजी गई है। आदेश मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद