{"_id":"5a2461d04f1c1b4e718b7172","slug":"count-of-votes-of-no-confidence-motion-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव के वोटों की गिनती आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव के वोटों की गिनती आज
बरेली।
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के फैसले के बाद बिथरी ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग की मतगणना का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना होगी। प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।
बसपा समर्थित ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह के विरुद्ध नवंबर में बीडीसी मेंबरों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर 11 नवंबर को हुए मतदान में 74 वोट पड़े थे। हालांकि ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह और उनके पक्ष के सदस्य इस दौरान मौजूद नहीं रहे। इसके बाद देवेंद्र ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद दायर कर दिया। उच्च न्यायालय ने मतगणना पर रोक लगा दी। बाद में मामलेे की सुनवाई कर कोर्ट ने मतगणना पर लगी रोक हटा ली। हाईकोर्ट के फैसले के बाद डीएम ने चार दिसंबर को सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल और बसपा समर्थकों के मौजूद रहने से झगड़े की आशंका के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
कोट
एसीएम फर्स्ट पीठासीन अधिकारी हैं। वोटिंग भी उन्हीं की निगरानी में हुई थी, इसलिए मतगणना भी उनकी मौजूदगी में होगी। हम उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
- विनय कुमार, डीपीआरओ