{"_id":"65cfe58839b1af7cdb0b7764","slug":"councilor-will-raise-the-issue-of-encroachment-of-nath-corridor-bareilly-news-c-4-bly1036-346142-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्षद उठाएंगे नाथ कॉरिडोर के अतिक्रमण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्षद उठाएंगे नाथ कॉरिडोर के अतिक्रमण का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की 20 फरवरी को होने जा रही बैठक में पार्षद नाथ कॉरिडोर के अतिक्रमण का मुद्दा उठाएंगे। मनमाना जल मूल्य लगाए जाने के प्रकरण भी सामने लाएंगे। साथ ही कुतुबखाना पुल का नाम महादेव पुल किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद निर्णय होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले माह प्रस्तावित दौरे से पहले नाथनगरी को दिव्य और भव्य रूप दिया जा रहा है। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि कुतुबखाना फ्लाईओवर का नाम महादेव किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। महादेव के नाम पर पुल होने से नाथ नगरी की शान बढ़ेगी। आध्यात्मिक विरासत के साथ आधुनिकता का समागम दिखेगा।
उप सभापति सर्वेश रस्तोगी ने बताया कि नाथ कॉरि़डोर के मार्गों पर भी अतिक्रमण है। इसे हटाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न आए। इसके अलावा जल मूल्य का जिन लोगों को एनओसी दिया गया था उन्हें ही अब बकायेदार बताया जा रहा है। इसे सदन की कार्यकारिणी में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण की तैयारी
सीएम के हाथों से नाथ कॉरिडोर की सड़कों और सौंंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण कराने की तैयारी है। शहर को शिवमय करने के लिए चौराहों और प्रवेश द्वारों पर डमरू, त्रिशूल, नटराज, नंदी, त्रिपुंड और त्रिनेत्र तैयार किए गए हैं। डोहरा रोड और बदायूं रोड पर लाल फाटक के पास, डेलापीर तिराहा और नैनीताल रोड पर द्वारों का निर्माण हो रहा है। चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन और प्रेमनगर चौराहे पर यूनिपोल पर शिव के शुभ प्रतीक चिह्नों को सुशोभित करने की तैयारी चल रही है। डेलापीर चौराहे का नाम आदिनाथ पहले ही हो चुका है। डमरू बनकर तैयार हो रहा है।
नाथ महोत्सव में आ सकते हैं सीएम
आईवीआईआरआई परिसर में 5, 6 व 7 मार्च को नाथ महोत्सव प्रस्तावित है। सीएम के कार्यक्रम के हिसाब से तिथि में बदलाव हो सकता है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि महोत्सव से शहर शिवमय होगा। सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां महोत्सव के मंच पर दिखेंगी। ब्यूरो