फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   injured bjp corporator died during treatment in bareilly

Bareilly: भाजपा के घायल सभासद की मौत, ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके परिजनों ने किया था हमला

Sat, 17 Feb 2024 02:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 17 Feb 2024 02:04 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज में सभासद भूपेंद्र राठौर पर ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके परिजनों ने हमला किया था। उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। लखनऊ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
injured bjp corporator died during treatment in bareilly
भूपेंद्र राठौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में दुकान खाली कराने के विवाद में हुए हमल से घायल भाजपा के सभासद भूपेंद्र राठौर (48) की लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को लखनऊ से बरेली पहुंचा। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सभासद पर हमले के मामले में नामजद तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के भाई और नगर पालिका के सभासद भूपेंद्र सिंह राठौर पर दुकान खाली करने के विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था। उनकी पत्नी को भी पीटा गया। हमले में दंपती घायल हो गए। सीएचसी से भूपेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उनका उपचार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह के समय भूपेंद्र की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर नवाबगंज से परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। भूपेंद्र के दूसरे चचेरे भाई नीरेंद्र सिंह राठौर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और भाभी प्रेमलता राठौर पालिकाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में मारे थे हथौड़े
परिजनों ने बताया कि आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कई बार तकादा करने के बाद भी रुपये नहीं दिए। दुकान भी खाली नहीं की। इस पर जब उन्होंने दुकान में ताला लगा दिया तो वह गुस्सा गई। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपनी बहन और नाबालिग भाई व करीब 15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। सिर में हथौड़े मारे। इससे भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed