फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Could not get account of Rs 12.5 lakh in one year

Bareilly News: एक साल में नहीं मिल सका साढ़े बारह लाख रुपये का हिसाब

Sun, 13 Oct 2024 04:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Could not get account of Rs 12.5 lakh in one year
बरेली। एक साल में चार बार पत्राचार के बाद भी 12.59 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिल सका। मामला फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक का है। फरवरी 2020 से जुलाई 2021 के बीच ब्लाॅक को दिए गए सरकारी धन का ऑडिट हुआ तो 12.59 लाख रुपये बैंक खाते में कम मिले। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण से हिसाब मांगा गया था, लेकिन नहीं मिल सका। खंड विकास अधिकारी अब प्रोन्नत होकर सहारनपुर में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) बन गए हैं। अब एक बार फिर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण से 15 जून 2023 को पहली बार स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद सात अक्तूबर 2021, 22 नवंबर 2021 व 28 जुलाई 2023 को भी पत्र लिखे गए। प्रणय कृष्ण ने आठ अगस्त 2023 को जवाब दिया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि अवकाश एवं मुख्यालय छोडने की अनुमति मिलते ही वह स्पष्टीकरण देंगे। तब से लेकर अब तक एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया, लेकिन न तो जवाब दिया और न ही वह यहां आए। संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने अब फिर से पत्र भेजा है। इसमें इसे लापरवाही और अनुशासनहीनता बताते हुए लिखा है कि जवाब नहीं आया तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--
आपत्ति आने के बाद मैंंने ऑडिट टीम से बात की थी। आपत्ति दूर करने के लिए विकास खंड कार्यालय से अभिलेख दिलाए गए थे। अगर कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे भी दूर कराएंगे। - प्रणय कृष्ण, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed