फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cort

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तीन की जमानत मंजूर

Tue, 25 Aug 2015 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 25 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गांव घाटमपुर में प्रस्तावित साध्वी प्राची की महापंचायत में भाग लेते जाते समय बवाल करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी, चक्रवीर सिंह चौहान व सुनील मिश्रा की जमानत अर्जी प्रभारी सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने मंजूर कर ली। उन्होंने तीनों को चालीस हजार रुपये के बंधपत्र व इतनी ही धनराशि के दो जमानती देने पर रिहा करने का आदेश दिया।  
विज्ञापन

  इन पर आरोप है कि बीती 27 जुलाई को थाना शेरगढ़ के ग्राम घाटमपुर में साध्वी प्राची की प्रस्तावित महापंचायत की सूचना पर एचसीपी तेजराम शर्मा सिपाहियों व होमगार्डों के साथ थाना भोजीपुरा के गेट पर चेकिंग कर रहे थे। पूर्वाह्न 11.30 बजे पांच गाड़ियों का काफिला आता दिखाई दिया। गाड़ियां रोकने पर इनमें से पूरनलाल लोधी, चक्रवीर सिंह चौहान व सुनील मिश्रा सहित बीस व्यक्ति उतरे और रोकने का कारण पूछते हुए साध्वी प्राची जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वापस जाने का अनुरोध करने पर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इनके खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।  
विज्ञापन

पूरनलाल लोधी व सुनील मिश्रा का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता गजेंद्र पटेल ने तर्क दिया कि थाना गेट के सामने घटना होने के बाद भी 1.45 घंटे देर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पूरनलाल लोधी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते झूठा फंसाया गया है। सुनील मिश्रा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। चक्रवीर सिंह चौहान की ओर से अधिवक्ता विजयवीर सिंह ने कहा कि वह अधिवक्ता हैं और उनका प्राची के संगठन से र्कोई संबंध नहीं हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूरनलाल लोधी पर थाना बारादरी में एक अन्य मामला भी चल रहा है। इसमें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। सत्र न्यायालय में मामले की सुनवाई 25 अगस्त को होगी। चक्रवीर सिंह चौहान के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में बीती 14 व 15 जनवरी को हुए बवाल के आरोप में भी मामले लंबित हैं, जिनमें जुडीशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय के न्यायालय से उनकी जमानत अर्जी सोमवार को खारिज कर दी गई। अधिवक्ता विजयवीर सिंह ने बताया कि इन दोनों मामलों में मंगलवार को सत्र न्यायालय में जमानत अर्जियां दाखिल की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed