{"_id":"6a401fe2d61884b1c50482c6","slug":"corruption-allegations-against-executive-engineer-inquiry-committee-constituted-bareilly-news-c-4-bly1053-913815-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच समिति गठित
Sun, 28 Jun 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अधीक्षण अभियंता ने जांच के लिए समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
बरेली कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जनवरी में मुख्य अभियंता अजय कुमार को पत्र देकर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल पर ठेकेदारों का शोषण किए जाने, भुगतान में देरी करने, हेड बदलकर रकम इधर-उधर करने आदि के आरोप लगाए गए थे। मुख्य अभियंता ने वर्ष 2024-25, 2025-26 में निर्माण खंड प्रथम में हुए अनुबंधों की सूचना, सप्लाई ऑर्डर, एक्स्ट्रा आइटम व वाउचर आदि की प्रमाणित प्रति अधिशासी अभियंता से मांगी गई थी, जिसे आज तक नहीं दिया गया। इससे शिकायत के निस्तारण में देरी हो रही है।
अब अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र की तरफ से चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। इसमें स्टाफ ऑफिसर, अवर अभियंता, प्रधान सहायक, आशुलिपिक शामिल हैं। बरेली कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ठेकेदारों का शोषण कर रहे हैं। निर्माण खंड प्रथम में पूरी तरह से भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
ठेकेदार संघ ने पत्र देकर निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता पर शोषण आदि का आरोप लगाया था। इसके बाद उनसे जांच के संबंध में अभिलेख मांगे गए थे। अभिलेख नहीं देने पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। - प्रकाश चंद्र, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
वर्जन
मेरे खिलाफ भ्रामर प्रचार किया जा रहा है। सड़कों में गड़बड़ी मिलने पर सुधार कराने के लिए कहा जाता है। शासन स्तर से भुगतान में देरी के चलते ठेकेदारों की ओर से गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। - राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड प्रथम