{"_id":"609852dbae6d27607b6b246f","slug":"corona-warrior-shankar-rudra-of-badaun-is-engaged-in-saving-life-of-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के कोरोना योद्धा : टूट न जाए सांसों की डोर, बचाने में जुटे हैं शंकर रुद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के कोरोना योद्धा : टूट न जाए सांसों की डोर, बचाने में जुटे हैं शंकर रुद्र
Mon, 10 May 2021 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 May 2021 02:53 AM IST
सार
- काशीपुर से बड़े सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरवाकर छोटे सिलिंडरों में देते हैं जरूरतमंदों को
- अब तक 80 मरीजों को दे चुके हैं ऑक्सीजन
- खुद की पत्नी और नौ माह का बेटा भी संक्रमित
विज्ञापन
सिलिंडर रीफिल कर रहे हैं शंकर...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन के लिए लोग दर दर भटक रहे। कोई डॉक्टर के आगे गिड़गिड़ा रहा है। ऐसे में कोई मदद कर दे तो भगवान ही नजर आता है। उझानी के शंकर रुद्र गुप्ता भी इन दिनों ऐसा ही काम कर रहे हैं। अब तक करीब 80 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर दे चुके हैं, जिससे कई मरीजों की जान बची है।
विज्ञापन
उझानी के मोहल्ला पुरानी अनाज मंडी निवासी शंकर रुद्र गुप्ता पेशे से आढ़ती हैं। कुछ समय पहले उनके करीबी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनका ऑक्सीजन स्तर लगातार गिर रहा था। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। ऐसे में शंकर रुद्र गुप्ता ने किसी तरह ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की। इस दौरान तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। उन्होंने अपने करीबी की जान तो बचा ली लेकिन इस दौरान कई लोगों को जिंदगी और मौत से जूझते देखा।
विज्ञापन
शंकर रुद्र गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने कई ऐसे लोगों को देखा जो ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। अपने मरीज की जान बचाने के लिए रो रहे हैं। ऐसे लोगों की परेशानी देखकर उन्होंने अपने आढ़ती मित्र अखिल अग्रवाल का सहयोग लिया और कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन का इंतजाम करने में जुट गए। उन्होंने अपने खर्चे पर बड़े सिलिंडरों का इंतजाम किया और रात को काशीपुर जाकर ऑक्सीजन भरवाई। फिर बदायूं आकर जरूरतमंदों को ऑक्सीजन बांटने में जुट गए।
विज्ञापन
पिछले 20 दिनों से वह करीब 80 लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा चुके हैं। इससे कई मरीजों की जान बच चुकी है। शंकर रुद्र गुप्ता कहते हैं कि इस समय उनके परिवार में उनकी पत्नी आकांक्षा कोरोना पॉजिटिव हैं। उनके नौ माह के बेटे आर्थिक को मां की जरूरत है। वो भी बुखार से पीड़ित है। कहते हैं कि दूसरों की जान बचाने की इस मुहिम में आत्मिक खुशी मिलती है। उन्होंने रविवार को ही 15 जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई।
सोशल मीडिया पर डाला मेसेज, जरूरत पर ले जाएं ऑक्सीजन
शंकर रुद्र गुप्ता ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत हो, वह तुरंत उनसे संपर्क करे। जिसके बाद छोटे सिलिंडरों में जरूरतमंदों को ऑक्सीजन देने का सिलसिला शुरू हो गया।