{"_id":"5ee515a78ebc3e432c0c13cc","slug":"corona-positive-case-bareilly-news-bly4091817196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान मित्र का भाई कोरोना पॉजिटिव निकला, जिला अस्पताल परिसर में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान मित्र का भाई कोरोना पॉजिटिव निकला, जिला अस्पताल परिसर में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला अस्पताल में कार्यरत एक आयुष्मान मित्र का सगा भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक माता-पिता व अन्य परिजन के साथ पूरा परिवार जिला अस्पताल परिसर में ही महिला अस्पताल के पीछे बने क्वार्टर में रहता है। यह पता चलने के बाद हड़कंप मच गया। साथ ही इस बात से सनसनी फैल गई कि फिर यह भी बात निकलकर आई खुद आयुष्मान मित्र बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री के आगमन के समय भी वहीं घूम रहा था।
जिला अस्पताल में राज्यमंत्री के आने पर उनके आसपास घूमने व अन्य दिनों में भी जिला अस्पताल में कहीं जगह उठने बैठने की बात पता लगने के बाद अब सबसे ज्यादा निगाह आयुष्मान मित्र पर ही लग गई है। इसी वजह से आयुष्मान मित्र और पूरे परिवार को उनके सैंपल लेने के लिए तुरंत एंबुलेंस से पुराना जिला अस्पताल ले जाया गया।
आयुष्मान का यह अविवाहित भाई नौ जून को दिल्ली से आया था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 10 जून को सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन किया था। शनिवार को आई 244 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पहले तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित युवक के पते को लेकर भ्रमित रहे। मगर, थोड़ी देर बाद ही पता चल गया कि वह जिला अस्पताल परिसर में ही महिला अस्पताल के पीछे क्वार्टर में रहता है। पिता वार्डब्वॉय पद से एक वर्ष पहले रिटायर हुए हैं। उसके बाद भी पूरा परिवार पहले से मिले क्वार्टर मं रह रहा है। पिता ने अस्पताल कैंपस के पीछे बनी विनायक विहार कॉलोनी में मकान बनवाया है, मगर उसमें निर्माण कार्य अधूरे होने के कारण परिवार वहां शिफ्ट नहीं हुआ है। अस्पताल परिसर में ही युवक के रहने की बात पता चलने के बाद हड़कंप मच गया। फिर आयुष्मान मित्र के मंत्री के दौरे के समय घूमने की बात पता चलने के बाद और सनसनी मच गई।
विज्ञापन
संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पूरे परिवार को सैंपल के लिए पुराना जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल कैंपस को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया। आयुष्मान मित्र का कहना है कि दिल्ली से आने के बाद उसने अपने भाई को घर में अलग कमरे में रखा था। वह होम क्वारंटीन रहा। परिवार के अन्य सदस्यों की उससे दूरी रही।
244 लोगों की जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कैंपस को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। आयुष्मान मित्र समेत उसके परिवार का भी सैंपल लिया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ