{"_id":"65e01a96914bb7f1800fe4ea","slug":"corona-patient-found-in-bareilly-after-two-months-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो महीने बाद फिर मिला कोरोना मरीज, इज्जतनगर का युवक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो महीने बाद फिर मिला कोरोना मरीज, इज्जतनगर का युवक संक्रमित
Thu, 29 Feb 2024 12:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:44 PM IST
सार
बरेली में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। तबीयत खराब होने पर उसने निजी लैब में जांच कराई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दो महीने बाद जिले में फिर एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार युवक बीते सप्ताहभर से बुखार की चपेट में था। सांस लेने में भी तकलीफ थी। निजी लैब में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को नवाबगंज का एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला था। जो इलाज के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी निजी अस्पताल ने कराई थी।
विज्ञापन
इससे पहले बीते वर्ष दस जून को कोरोना का मरीज मिला था। आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक तीन दिन से लखनऊ में हैं। अगर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है तो उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन