{"_id":"5ee674b98ebc3e42b3203619","slug":"corona-infected-in-punjab-report-negative-in-bareilly-bareilly-news-bly4092202148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में निकला कोरोना संक्रमित, बरेली में रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में निकला कोरोना संक्रमित, बरेली में रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटस्पॉट घोषित किए गए उत्तमगंज और मुगलान मोहल्ले से हटाई गई बैरीकेडिंग
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। पंजाब के लुधियाना में कोरोना संक्रमित पाए गए एक युवक की रिपोर्ट आईवीआरआई से निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हॉटस्पॉट घोषित किए गए उत्तमगंज और मुगलान मोहल्ले से बैरीकेडिंग हटा ली है।
कस्बे के मोहल्ला उत्तमगंज पूर्वी निवासी युवक पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, इससे पहले कि रिपोर्ट आती युवक वहां से भागकर दस दिन पहले फतेहगंज पूर्वी अपने घर पहुंच गया। पंजाब में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक के फरार होने की सूचना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को दी गई, जिस पर दो दिन पहले युवक को कब्जे में लेकर उसका सैंपल जांच को आईवीआरआई भेजा गया। जहां से उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि समझा जा रहा है कि 10-11 दिन बाद युवक की दोबारा जांच कराए जाने पर वह निगेटिव निकला। इसलिए हॉटस्पॉट घोषित किए गए उत्तमगंज और मुगलान मोहल्ले से बैरिकेडिंग हटा दी गई। संवाद