फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona infected in Punjab, report negative in Bareilly

पंजाब में निकला कोरोना संक्रमित, बरेली में रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 15 Jun 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Corona infected in Punjab, report negative in Bareilly
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

हॉटस्पॉट घोषित किए गए उत्तमगंज और मुगलान मोहल्ले से हटाई गई बैरीकेडिंग

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। पंजाब के लुधियाना में कोरोना संक्रमित पाए गए एक युवक की रिपोर्ट आईवीआरआई से निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हॉटस्पॉट घोषित किए गए उत्तमगंज और मुगलान मोहल्ले से बैरीकेडिंग हटा ली है।

कस्बे के मोहल्ला उत्तमगंज पूर्वी निवासी युवक पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, इससे पहले कि रिपोर्ट आती युवक वहां से भागकर दस दिन पहले फतेहगंज पूर्वी अपने घर पहुंच गया। पंजाब में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक के फरार होने की सूचना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को दी गई, जिस पर दो दिन पहले युवक को कब्जे में लेकर उसका सैंपल जांच को आईवीआरआई भेजा गया। जहां से उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि समझा जा रहा है कि 10-11 दिन बाद युवक की दोबारा जांच कराए जाने पर वह निगेटिव निकला। इसलिए हॉटस्पॉट घोषित किए गए उत्तमगंज और मुगलान मोहल्ले से बैरिकेडिंग हटा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed