फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona infected double, 4 death

कोरोनाः पहले पेज के लिए

Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
corona infected double, 4 death
बरेली। जिले में एक बार फिर 24 घंटे में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुने आंकड़े को पार कर गई। शनिवार को 838 नए संक्रमित मिले, इसके साथ एक फिजियोथेरेपिस्ट समेत चार संक्रमितों की मौत भी हो गई। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी भारी उछाल के साथ अब 3439 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारी नगर निवासी एक फार्मा कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर काम करने वाला 38 वर्षीय युवक सात दिन पहले संक्रमित पाया गया था। शनिवार को एक मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। राजनगर निवासी 40 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीपक सैनी बहेड़ी के सीएचसी में तैनात थे। वह रैपिड रिस्पांस टीम का सदस्य होने के नाते कोविड ड्यूटी में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग भी कर रहे थे। दो दिन पहले उन्हें संक्रमित पाया गया। एक मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। बन्नूवाल कॉलोनी के 53 वर्षीय व्यक्ति को स्टेडियम रोड स्थित एक अस्पताल से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया मगर शनिवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा मीरगंज निवासी एक महिला ने भी शनिवार को एक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed