फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona brought from Rice Miller's birthday party to Bareilly in Pilibhit

पीलीभीत में राइस मिलर की बर्थडे पार्टी से बरेली ले आए कोरोना!

Thu, 02 Jul 2020 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Corona brought from Rice Miller's birthday party to Bareilly in Pilibhit
कोरोना के तेजी से मामले बढ़ने के बावजूद बाजारों में कम नहीं हो रही लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली के कई लोगों से इस पार्टी में शामिल होने की चर्चा

विज्ञापन
बरेली/पीलीभीत। पीलीभीत में तीन दिन पहले एक नामचीन होटल में एक कोरोना संक्रमित राइस मिलर की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने वाले तमाम लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा यह भी है कि बरेली से भी कई कारोबारी इस पार्टी में शामिल होने गए थे और अब चुपचाप कॉरपोरेट लैब को सैंपल देकर अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

पीलीभीत का एक राइस मिलर और सराफा कारोबारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद भी राइस मिलर क्वारंटीन नहीं रहा और पूरे शहर में घूमने के साथ कुछ अफसरों से भी मिला। यही नहीं पीलीभीत के एक नामचीन होटल में राइस मिलर ने 28 जून को अपनी बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया जिसमें शहर भर के प्रमुख व्यापारी, डॉक्टर और राइस मिलर के अलावा बरेली के भी कुछ उद्यमी शामिल होने पहुंचे थे। कोरोना संक्रमित राइस मिलर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की खबर आम होने के बाद पूरे पीलीभीत में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने होटल को सैनिटाइज कराकर बंद करा दिया है। उसके स्टाफ के 13 लोगों की सैंपलिंग भी कराई है। राइस मिल भी सील कर दी गई है। पीलीभीत में हुई इस बर्थ डे पार्टी की बरेली तक दहशत फैली हुई है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में गए बरेली के उद्यमियों ने कॉरपोरेट लैब में अपने सैंपल दिए हैं और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed