{"_id":"a9d3a110fe1eafce32a32c048a566813","slug":"copy-of-student-leaders-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कर रहे छात्र नेताओं ने अभद्रता की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कर रहे छात्र नेताओं ने अभद्रता की
बरेली
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा में नकल कर रहे छात्रनेताओं को शिक्षकों ने रोका तो उन्होंने अभद्रता की। प्रॉक्टोरियल टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत किया।
बरेली कॉलेज में एलएलबी फर्स्ट ईयर का बैक पेपर दे रहे छात्रनेता रवि गोला, सुमित सैनी को नकल करने से रोका गया तो उन्होंने शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रनेता बार-बार परीक्षा कक्ष से बाहर जा रहे थे और अंदर आ रहे थे। ऐसा करने के बाद फिर एक-दूसरे के पास आकर बैठ गए और नकल करने लगे। उसी समय पर वहां डॉ. वीपी सिंह, डॉ. स्वदेश सिंह परीक्षा कक्ष में आए तो उन्होंने उसे टोक दिया। उनके टोकते ही छात्रनेताओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सूत्रों की माने तो उन्होंने गाली-गलौज भी की। माहौल बिगड़ता देखकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड डॉ. अजय शर्मा, डॉ. एसी त्रिपाठी ने आकर छात्रनेताओं को समझाकर शांत किया। बरेली कॉलेज में ये छात्रनेता नकल करते हैं और रोकने पर अभद्रता करते हैं। पहले दिन इन्होंने आराम से बैठकर नकल की थी। अगले दिन रोका गया तो इन्हें लगा कि अगर उन्हें बुक कर दिया गया तो फेल हो गए। इसलिए ज्यादा उग्र हो गए। हालांकि, दूसरे परीक्षा कक्ष में भी तमाम छात्रों ने मनमानी कर नकल की और सीटिंग प्लान के हिसाब से नहीं बैठे। हालांकि, डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि छात्रों ने गाली-गलौज नहीं की। उन्हें नकल करते हुए रोका गया तो बोलने का ढंग जरूर बदल गया।