फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Convicted for his brother murder Pradeep changed his religion to hide his identity

UP: प्रदीप ने अब्दुल बनकर किया निकाह... हुलिया बदल 36 साल तक पुलिस को दिया चकमा; ऐसे पकड़ा गया हत्या का दोषी

Sat, 29 Nov 2025 11:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 11:26 AM IST
सार

बरेली के शाही निवासी प्रदीप सक्सेना को 36 साल बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रदीप ने साल 1987 में अपने भाई की हत्या की थी। इस मामले में कोर्ट ने प्रदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।  

विज्ञापन
Convicted for his brother murder Pradeep changed his religion to hide his identity
सजायाफ्ता प्रदीप सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट की सख्ती पर 36 साल बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए बरेली के शाही निवासी प्रदीप सक्सेना को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने 1987 में अपने ही भाई संजीव सक्सेना की हत्या की थी। कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह 1989 में हाईकोर्ट से पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शाही कस्बा छोड़ दिया। 

विज्ञापन


पैरोल खत्म होने के बाद प्रदीप ठिकाने बदलता रहा। मुरादाबाद के ट्रांसपोर्टनगर में कुछ दिन काम किया। ट्रकों पर हेल्परी करते हुए ड्राइवर बन गया। मुरादाबाद में उसने विधवा मुस्लिम महिला से शादी की और धर्म परिवर्तन कर प्रदीप सक्सेना से अब्दुल रहीम बन गया। इसके बाद मुस्लिम महिला के साथ वह मुरादाबाद के इस्लामनगर में तुर्की इंटर कॉलेज के पास रहने लगा। पुलिस से बचने के लिए उसने दाढ़ी भी रख ली थी। बरेली में सभी नाते-रिश्तेदारों से ताल्लुक खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया प्रदीप 
दूसरी ओर, पैरोल खत्म होने के बाद कोर्ट से उसके शाही के पते पर समन व नोटिस भेजे जाते रहे। 16 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने आरोपी को चार सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली के समक्ष पेश करने का आदेश दिया तो पुलिस सक्रिय हो गई। नाते-रिश्तेदारों की खोज की गई तो किला थाना क्षेत्र में भाई सुरेश बाबू का पता लगा। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: ढाई दशक तक सलीम बनकर जिए ओम प्रकाश... अब एसआईआर ने पहुंचाया घर; शुद्धिकरण के बाद फिर से हिंदू धर्म अपनाया

सुरेश बाबू ने बताया कि प्रदीप धर्म बदलकर मुस्लिम हो गया है। वह मुरादाबाद के मोहल्ला करूला में रहता है और वाहन चलाता है। पुलिस टीम मुरादाबाद के मोहल्ला करूला पहुंची तो मालूम हुआ कि इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता, लेकिन एक बुजुर्ग अब्दुल रहीम रहता है, जिसे लोग सक्सेना ड्राइवर भी कहते हैं। वह 30 साल से यहां ट्रांसपोर्टनगर में गाड़ी चलाता है। 

ट्रांसपोर्टनगर में पूछताछ करने पर पता लगा कि अब्दुल रहीम उर्फ सक्सेना ड्राइवर बरेली गया है। उसके हुलिये के बारे में भी बताया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रदीप सक्सेना को डेलापीर मंडी से गिरफ्तार कर लिया। 36 साल बाद अब 70 साल से ज्यादा की उम्र में वह फिर सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रदीप सक्सेना अपने भाई की हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। कानून से बचने के लिए वह धर्म परिवर्तन कर मुरादाबाद में रह रहा था। वहां उसने एक बेवा मुस्लिम महिला से शादी कर ली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed