Shahjahanpur News: पुवायां में एमएलसी से अभद्रता, रोकने पर गनर से हाथापाई, तीन आरोपी हिरासत में
पुवायां क्षेत्र के गांव नाहिल में सोमवार रात तिलक समारोह के दौरान पीलीभीत-शाहजहांपुर से एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र मोहन वाजपेयी के बीच विवाद हो गया। एमएलसी का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई। गनर ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ आरोपियों ने हाथापाई कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां के एक मैरिज पैलेस में सोमवार रात तिलक समारोह के दौरान पीलीभीत-शाहजहांपुर से एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गांव नाहिल सतेंद्र मोहन वाजपेयी उर्फ सोनू वाजपेयी के बीच विवाद हो गया। गनर के विरोध करने पर हाथापाई कर पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस तीन लोगों को पकड़ लाई। गनर की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष ने एमएलसी के आरोप गलत बताए हैं।
गांव नाहिल निवासी मुनीश पांडे के पुत्र आकाश पांडे का सोमवार रात पुवायां के एक मैरिज पैलेस में तिलक समारोह था। तिलक में एमएलसी भी आमंत्रित थे। समारोह के दौरान गांव नाहिल के शिवम वाजपेयी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र मोहन उर्फ सोनू वाजपेयी का एमएलसी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
एमएलसी का आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ उनसे अभद्रता की। गनर के मना करने पर उससे विवाद करना शुरू कर दिया। इस पर एमएलसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सतेंद्र मोहन वाजपेयी सहित तीन लोगों को थाने ले आई। गौरव चौधरी की ओर से दी गई तहरीर पर सोनू वाजपेयी, शिवम वाजपेयी और छह-सात अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह दर्ज की गई है रिपोर्ट
एमएलसी के गनर मेरठ निवासी गौरव चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार रात 8.30 बजे वह एमएलसी और उनके कार्यालय प्रभारी अमित कुमार के साथ पुवायां के मैरिज लॉन में तिलकोत्सव कार्यक्रम में गया था। इस दौरान गांव नाहिल निवासी शिवम वाजपेयी और सोनू वाजपेयी 5-7 अज्ञात लोग एमएलसी के सामने हंगामा करने लगे।
सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि एमएलसी के गनर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक युवक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।