फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor dies after being hit by a tractor-trolley.

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ठेकेदार की मौत

Tue, 13 Oct 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies after being hit by a tractor-trolley.
नवाबगंज। क्षेत्र में बरखन रोड के पास सोमवार सुबह धान से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक एक राइस मिल के पास ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव के निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद नवी मकान बनाने के लिए ठेकेदारी करते थे। सुबह वह अपनी बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे। वह जैसे ही पनघैली नदी के पास पहुंचे। उसी बीच हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हेलमेट पहनता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार ठेकेदार हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहन रखा था। उनका मानना है कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहनता तो जान बच सकती थी।
-----
बाइक की टक्कर से महिला की हालत गंभीर, आरोपी भागा
क्योलड़िया। क्योलड़िया गांव में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बीते शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी भूरे शाह की पत्नी घर के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे गांव के ही युवक की बाइक से हादसा हो गया। इससे उसके सिर, कमर और कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed