फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract worker died due to electrocution while working at sub station in Bareilly

Bareilly News: करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, गुस्साए परिजनों ने सब स्टेशन पर शव रखकर किया हंगामा

Sun, 29 Jan 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

बरेली के जगतपुर सब स्टेशन पर काम करते समय संविदाकर्मी जावेद की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने सब स्टेशन पर शव रखकर हंगामा कर दिया। आक्रोश देखकर कर्मचारी सब स्टेशन छोड़कर भाग गए। 
 

विज्ञापन
Contract worker died due to electrocution while working at sub station in Bareilly
सब स्टेशन पर जुटे लोग, मृतक जावेद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जगतपुर सब स्टेशन पर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते समय संविदाकर्मी जावेद (25) की मौत हो गई। गुस्साए परिजन और आसपास के लोग सब स्टेशन पर एकत्र हो गए। मुख्य द्वार पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोश देख सब स्टेशन के कर्मचारी भाग गए। घटना के दो घंटे बाद तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पुलिस ने समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। संविदाकर्मियों के संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। 

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने किया हंगामा 

जगतपुर सब स्टेशन के पैनल में खराबी थी। सब स्टेशन से फोन करके दोपहर डेढ़ बजे संविदाकर्मी जावेद को बुलाया गया था। वह जब काम कर रहे थे अचानक करंट आने से झुलस गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी एबुलेंस पर उन्हें लेकर निजी नर्सिंग होम पर पहुंचे लेकिन तब जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद कर्मचारी जावेद का शव लेकर उनके घर पहुंचे। परिजन उसी एबुलेंस से शव लेकर सब स्टेशन पर आ गए। परिनजों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन

सब स्टेशन छोड़कर भागे कर्मचारी 

सब स्टेशन पर एसएसओ और कर्मचारियों ने जब लोगों का गुस्सा देखा तो वे मौके से भाग गए। परिजन जावेद के भाई को नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग कर रहे थे। घटना के करीब ढाई घंटे बाद अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला व अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल जगतपुर चौकी पहुंचे। वहां पर 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद तत्काल और पांच लाख रुपये का चेक बाद में दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed