{"_id":"5cab2966bdec2214743f4e63","slug":"contestent-went-to-file-nomination-in-disguise-of-bridegroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, बोला राजनीति का दामाद हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, बोला राजनीति का दामाद हूं
Tue, 09 Apr 2019 07:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
नामांकन
जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ने सोमवार को यहां सेहरा बांधकर और घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बरातियों के साथ अनोखे अंदाज में नामांकन कराया।
विज्ञापन
संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्यराज किशन आज घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए लेकिन कलैक्ट्रेट से पहले ही उनकी बरात को रोक लिया गया और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घोड़ी से उतार दिया। इसके बाद वह कलैक्ट्रेट तक पैदल गए और नामांकन पत्र दाखिल किया ।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह "राजनीति के दामाद" हैं और आज उनकी शादी की सालगिरह है, इसलिए वह दूल्हा बनकर नामांकन कराने आए हैं।
वैद्यराज किशन पिछले विधानसभा चुनाव में अर्थी पर लेट कर नामांकन कराने गए थे, इससे पहले वह भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुके हैं। वह कई चुनावों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।
विज्ञापन
-इनपुट, भाषा