फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contaminated food given to farmers, uproar

Bareilly News: किसानों को दिया दूषित भोजन, हंगामा

Sat, 10 Aug 2024 07:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Contaminated food given to farmers, uproar
नवाबगंज। विकास खंड कार्यालय में कृषि विभाग की ओर से आयोजित खरीफ कृषि निवेश मेला में दूषित भोजन मिलने को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने भोजन के पैकेट जमीन पर फेंक दिए। हंगामे के बाद उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने कार्यक्रम प्रभारी से रिपोर्ट तलब करने के साथ ही भोजन की आपूर्ति करने वाली संस्था का भुगतान रोक दिया है। संस्था को काली सूची में डालने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

मेला की अध्यक्षता विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि आशुतोष गंगवार ने की। इस दौरान किसानों को कई तरह की जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किसानों को भोजन के जो पैकेट दिए गए, उनमें रखी सब्जी खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस पर किसानों ने दूषित भोजन खाने से इन्कार कर दिया। विरोध स्वरूप भोजन के पैकेट जमीन पर फेंक दिए। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वह हंगामा करने लगे। उन्होंने उप कृषि निदेशक को शिकायतीपत्र भी सौंपा। कहा कि मेले में बुलाने के बाद दूषित भोजन देना किसानों का अपमान है। इसे खाकर वह बीमार भी हो सकते थे। इस दौरान बाबूराम, संगीतपाल, हरीश कुमार, कालीचरन, अमित कुमार, शिवदयाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पैकेट की कीमत 60 रुपये फिर भी गुणवत्ता खराब
राजकीय बीज भंडार प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को भोजन उपलब्ध कराने का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया था। एक पैकेट की कीमत 60 रुपये कंपनी की ओर से बताई गई। 200 पैकेट नवाबगंज और इतने ही भदपुरा ब्लॉक में भेजे गए। वहीं, आपूर्ति करने वालों का कहना है कि भोजन सुबह नौ बजे बना था। इसे तीन बजे तक बांटा जा सकता था। दोपहर 2:30 बजे भोजन का वितरण हुआ। गर्मी से सब्जी खराब होने का अंदेशा है।

वर्जन:
किसानों ने शिकायत की थी। कार्यक्रम के प्रभारी को जांच करने के आदेश दिए हैं। संस्था का भुगतान रोकने के साथ उसे काली सूची में डालने की भी तैयारी है। - अभिनंदन सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed