फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers troubled by continuous power cuts and tripping will protest

Bareilly News: लगातार बिजली कटौती एवं ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ता करेंगे आंदोलन

Sat, 13 Jul 2024 06:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Consumers troubled by continuous power cuts and tripping will protest
सिरौली। एक माह से विभागीय लापरवाही से नगर में बिजली संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अनगिनत शिकायतों के उपरांत अफसरों की अनदेखी से नाराज उपभोक्ता अब आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

50 हजार की आबादी वाले कस्बे में बिजली संकट खत्म नहीं हो रहा है। कारण स्वयं विभाग के अफसरों ने सिरौली की स्वतंत्र 33 केवीए की लाइन से अलीगंज की लाइन जुड़वाकर आपूर्ति शुरू करा दिया। अब ओवरलोड बढ़ने से अक्सर ब्रेकडाउन की समस्या होती है। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्यातो लोगों के लिए आम बात हो गई है।
विज्ञापन

लघु उद्योग पर पड़ रहा प्रभाव
बिजली कटौती से कस्बे में लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। पीने के पानी को लेकर परेशानी हो रही है। अफसर सुनना तो दूर फोन तक उठाना पसंद नहीं करते हैं। अफसरों की उपेक्षा को लेकर उपभोक्ताओं में खासा रोष है। कस्बे के सपा नेता सोनू रस्तोगी, युवजन वेल्फेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष आलम खान, सभासद पति रामबाबू कोरी, पूर्व नगर पंचायत सभासद मुकेश कोरी, व्यापारी नेता राजीव गुप्ता आदि ने सिरौली की लाइन से शीघ्र अलीगंज की लाइन नहीं हटाने पर जनांदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विशाल वर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी दो दिन पूर्व चार्ज लिया है। शीघ्र व्यवस्था में सुधार कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed